राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha 2024 : संभल सीट से इन्हें बनाएगी सपा अपना प्रत्याशी, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

by | Mar 6, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर

Lok Sabha 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में लगातार हलचल और तैयारियां जोरों पर है। उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट (Lok Sabha 2024) पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद इस सीट से सपा का उम्मीदवार कौन होगा। संभल पहुंचे अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि संभल लोकसभा सीट से टिकट डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के परिवार को दिया जाएगा।

सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आपकी भावनाओं को समझती है और डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की राजनीतिक विरासत को उनका परिवार संभालेगा। आप सभी चुनाव की तैयारी करें, कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अखिलेश यादव के संकेत के बाद माना जा रहा है कि बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को टिकट मिल सकता है। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि इस बार सबसे बड़ी लड़ाई देश में संविधान बचाने की होने जा रही है। बाबा साहब ने सबको समान अधिकार और सम्मान देने वाला संविधान दिया। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Meerut News : STF ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों को धर दबोचा

गौरतलब है कि दिवंगत सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क यूपी के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जियाउर्रहमान बार्क ने बीजेपी उम्मीदवार कमल कुमार को बड़े अंतर से हराया था। अब आगामी लोकसभा चुनाव में वह सपा के टिकट पर संभल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि दादा शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बर्क के परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बनाएंगे। बता दें कि 2019 के चुनाव में संभल सीट पर शफीकुर रहमान बर्क ने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को हराया था।

ये भी देखें : Smriti Irani on Rahul Gandhi : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कहा हिम्मत है तो…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर