राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए रैलियों में अखिलेश यादव को योगी आदित्यनाथ ने पछाड़ा, जानिए किसने कितनी की जनसभा

by | May 25, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए यूपी में अब तक 5 चरणों के मतदान हो चुके हैं और छठें चरण के लिए 25 मई शनिवार को मतदान जारी है। इस बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता जमकर रैलियां, जनसभा और रोड शो कर रहें है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्य तौर पर जनसभाएं कीं।

ये भी देखें : Bihar News : लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, पति के इस कारनामे से प्रेमी को छोड़कर दौड़ी भागी..| Crime |

बता दें कि इसमें सबसे ज्यादा चुनावी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए है। मुख्यमंत्री योगी ने 27 मार्च को मथुरा से अपनी चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत की थी।

23 मई तक वह 11 राज्यों में विभिन्न चुनावी अभियान में 170 जगह पहुंचे। उत्तर प्रदेश के सीएम ने 137 जनसभाएं, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो किए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकनम में पहुंचे। यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा,  उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र चुनावी अभियान में गए थे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 6th Phase Voting Live : दिल्ली में बढ़ी मतदान की रफ़्तार, सिविल लाइंस बूथ पर CM केजरीवाल ने पिता और बच्चों संग डाला वोट

छठें फेज के लिए जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उसकी सभी 14 सीटों पर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी पहुंचे है। इससे पहले 67 सीटों पर मुख्यमंत्री योगी कई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कई बार चुनाव प्रचार प्रसार करने गए है। सीएम योगी गोरखपुर, वाराणसी के अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए है।

सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने 12 अप्रैल से अब तक 67 रैलियां की चुके हैं। पीलीभीत से चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ में रोड शो किया है। सातवें चरण में भी अखिलेश यादव गोरखपुर, देवरिया में जनसभा करेंगे। बता दें कि इसके अलावा अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी में रैली करेंगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर