राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 :  आजमगढ़ में सीएम योगी विपक्ष पर बरसे सपा-बसपा पर कह दी ये बात

by | May 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 :  योगी आदित्यनाथ ने चुनाव को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर कह दी यह बात। वे सपा के नेता को गुंड़ा कहते नजर से देखते है। आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करता हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम 400 की बात करते है तब कांग्रेस, सपा, बसपा की हालत खराब हो जाती है और उनके चेहरे की हवा उड़ जाती है,ये डर जाते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव-प्रचार अपने चरम पर है। इसी को लेकर आज सीएम योगी (CM Yogi) की आजमगढ़ में एक जनसभा थी। ये जनसभा आजमगढ़ के घिनहापुर-खरियानी इलाके में हो रहा था। इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर बरसे। वो यहां बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में रैली कर रहे थे। जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब 400 पार की बात होती है तब कांग्रेस, सपा और बसपा की हालत खराब होती है। उनके चेहरे की हवा उड़ जाती है। वे पूछते हैं कि 400 पार कैसे होगा? तो जनता जनार्धन की ओर से आवाज आती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

इस बार अयोध्या भाजपा के लिया आसान नहीं होगा। सपा के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है। बाकि सीटों पर उम्मीदवार क्रमशः हैं। फैज़ाबाद (अयोध्या) में बीजेपी से लल्लू सिंह, इंडिया गठबंधन से अवधेश प्रसाद, बसपा से सच्चिदानंद पांडेय चुनावी मैदान में हैं। बाराबंकी में बीजेपी ने राजरानी रावत, इंडिया गठबंधन ने तनुज पुनिया, बसपा ने शिव कुमार दोहरे को उम्मीदवार बनाया है। बांदा में बीजेपी ने आरके सिंह पटेल, इंडिया गठबंधन ने कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल, बसपा ने मयंक द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया है। फतेहपुर में बीजेपी ने साध्वी निरंजन ज्योति, इंडिया गठबंधन ने उत्‍तम पटेल, बसपा ने डॉक्टर मनीष सिंह सचान को उम्मीदवार बनाया है।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि पूरे चुनाव को अगर आप देखेंगे तो ये चुनाव अब राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच में आकर सिमट गया है। आगे बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब कोई गुंडा या माफिया किसी गरीब की, व्यापारी की या किसी बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। सीएम योगी ने आगे कहा कि चिंता मत करो जो कुछ बचा है वो सब चुनाव बाद वह भी पूरा हो जाएगा।

इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी से इस बार प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त मांग हो रही है। वो पार्टी में एक लोकप्रिय स्टार प्रचारक के तौर पर उभरे हैं। पार्टी की तरफ से उतारे गए प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की ओर से उन्हें रैली और रोड शो में हिस्सा लेने के लिए बड़े स्तर पर बुलाया जा रहा है। सीएम योगी की तरफ से 27 मार्च से 18 मई के बीच 49 दिनों के भीतर 111 जनसभाएं की जा चुकी है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई पहचान, दुनिया में सम्मान और आतंकवाद की समस्या से निजात दिलायी है। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार बनानी है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर