Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राज्य दंगों से त्रस्त था लेकिन अब स्थिति बदल गई है और राज्य दंगाग्रस्त होने के बजाय रोजगारोन्मुख हो गया है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ जिले में भी विकास हुआ है और जिले की ओडीआईओपी (खुर्जा की क्रॉकरी) को एक नई पहचान मिली है।
ये भी देखें : ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CAA नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल
दोपहर 1:49 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए बुलंदशहर के नुमाइशे मैदान स्थित निकुंज हॉल में पहुंचे, जहां लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा गया कि 2017 से पहले प्रदेश में चुनिंदा परिवार और गुंडे ही सुरक्षित थे लेकिन अब गुंडे असुरक्षित हैं और पूरा प्रदेश सुरक्षित है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 10.5 लाख करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारा गया, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Aligarh News : फ्रिज में अचानक हुआ विस्फोट, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सब हुआ खाक
आजादी के बाद से 2014 तक विभिन्न दलों की सरकारें सत्ता में रहीं लेकिन अटल जी की सरकार के अलावा किसी भी दल की सरकार ने गरीबों और देश के कल्याण के लिए काम नहीं किया। आज देश के हर गरीब व्यक्ति को मुफ्त राशन और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अपने 20 मिनट के संबोधन में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों (Lok Sabha Election 2024) से जिताने की अपील की।


