Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live : देशभर में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक होगी। अब बात करते है कहां कितनी सीटों पर मतदान हो रहा हैं, उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों,बिहार की 5 सीटों, झारखंड की 4 सीटों, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीट, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है।
ये भी पढ़ें : New Delhi : स्वाति मालीवाल के नाम पर पुलिस को आया फोन, अरविंद केजरीवाल के पीए पर मारपीट का आरोप जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
यहां देखिये लाइव अपडेट
6:04 PM
अधीर रंजन चौधरी ने डाला वोट
पश्चिम बंगाल कांग्रेस सांसद और बरहामपुर से पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
5:45 PM
5 बजे तक 10 राज्य में 62.31 प्रतिशत हुई वोटिंग
क्रम संख्या | राज्य | वोटिंग प्रतिशत |
1. | आंध्र प्रदेश | 68.04 |
2. | बिहार | 54.14 |
3. | जम्मू-कश्मीर | 35.75 |
4. | झारखंड | 63.14 |
5. | मध्य प्रदेश | 68.01 |
6. | महाराष्ट्र | 52.49 |
7. | ओडिशा | 62.96 |
8. | तेलंगाना | 61.16 |
9. | उत्तर प्रदेश | 56.35 |
10. | पश्चिम बंगाल | 75.66 |
5:41 PM
उत्तर प्रदेश में 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
1. | अकबरपुर | 55.22% |
2. | बहराइच | 55.97% |
3. | धौरहरा | 62.72% |
4. | इटावा | 54.35% |
5. | फर्रुखाबाद | 56.93% |
6. | हरदोई | 55.73% |
7. | कन्नौज | 59.05% |
8. | कानपुर | 50.91% |
9. | खीरी | 62.75% |
10. | मिश्रिख | 54.37% |
11. | शाहजहांपुर | 51.52% |
12. | सीतापुर | 60.90% |
13. | उन्नाव | 53.97% |
5:33 PM
बंगाल में कई बूथ से गड़बड़ी की शिकायत आई – शशि पांजा
TMC नेता शशि पांजा ने कहा कि बंगाल में कई बूथ से गड़बड़ी की शिकायत आई। अगर मतदाताओं को परेशान किया जाएगा। CISF, भाजपा उम्मीदवार के सिक्योरिटी गार्ड परेशान करेंगे तो इसके विपरीत एक्शन का रिएक्शन होगा। कुछ घटनाएं ऐसे हो जाती हैं।
5:23 PM
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते पहली बार डाला वोट
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के पोते हिमांशु राव ने पहली बार मतदान किया।
5:18 PM
भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच पथराव
पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल: बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के वाहन पर टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित पथराव की घटना के दौरान सीआईएसएफ का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।
घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।
5:14 PM
शाहजहांपुर के मतदाताओं में दिखा उत्साह
जनपद शाहजहांपुर के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान कर निभाई अपनी ज़िम्मेदारी।
5:07 PM
हमने सदियों से प्रदेश की जनता की सेवा की है – विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमने सदियों से प्रदेश की जनता की सेवा की है और आगे भी निरंतर करते रहेंगे। हम प्रदेश की जनता के साथ खड़े थे, खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। हमने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में 3600 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए हैं। हम धरातल से जुड़े हुए हैं और जनता हमारे साथ हैं।
5:03 PM
सपा नेता शुभ नारायण चौहान ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश कुशीनगर में बसपा नेता शुभ नारायण चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया।
5:00 PM
INDIA गठबंधन जीत रहा है – अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन जीत रहा है और INDIA गठबंधन जीतेगा। जनता INDIA गठबंधन का समर्थन कर रही है। जो लोग सोचते हैं खोट से जीत जाएंगे उन्हें जनता वोट से हराएगी। भाजपा के लोगों के काम में जनता को धोखा मिला है। उनकी हर बात और फैसला जुमला निकला।
4:49 PM
ममता बनर्जी पर कसा तंज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दीदी वहां(केंद्र में) INDIA गठबंधन को पावर में लाएगी, हम यहां(पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। हम सभी(पार्टी) को मिलाकर INDIA गठबंधन ही जीतेगी। कल तक हमारे पास जो हिसाब है उसमें उन्हें(भाजपा) 190-195 सीटें और INDIA गठबंधन को अब तक की संख्या में 315 सीटें मिलेंगी। मोदी नहीं आ रहे हैं।
4:36 PM
अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी ने डाला वोट
तेलंगाना अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने मतदान किया।
4:34 PM
कानपुर के दिव्यांग ने किया मतदान
जनपद कानपुर के दिव्यांग आइकॉन श्री सुनील मंगल जी ने किया अपने मताधिकार का उपयोग।
3:48 PM
9 बजे से 3 बजे तक 10 राज्य में इतनी हुई वोटिंग
क्रम संख्या | राज्य | प्रतिशत |
1. | आंध्रप्रदेश | 55.49% |
2. | बिहार | 45.23% |
3. | जम्मू-कश्मीर | 29.93% |
4. | झारखंड | 56.42% |
5. | मध्यप्रदेश | 59.63% |
6. | महाराष्ट्र | 48.35% |
7. | ओडिशा | 52.91% |
8. | तेलंगाना | 52.34% |
9. | उत्तरप्रदेश | 48.41% |
10. | पश्चिमबंगाल | 66.05% |
3:47 PM
UP में 3 बजे तक इतना हुआ मतदान
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
1. | अकबरपुर | 46.36% |
2. | बहराइच | 49.10% |
3. | धौरहरा | 54.05% |
4. | इटावा | 46.19% |
5. | फर्रूखाबाद | 49.17% |
6. | हरदोई | 47.99% |
7. | कन्नौज | 51.73% |
8. | कानपुर | 41.44% |
9. | खीरी | 53.87% |
10. | मिश्रिख | 47.01% |
11. | शाहजहांपुर | 44.21% |
12. | सीतापुर | 52.87% |
13. | उन्नाव | 46.56% |
3:09 PM
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कन्नौज में मीडिया से कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता मतदान करे, देश को बेईमानों से बचाए।
2:56 PM
UP में 1 बजे तक इतना हुआ मतदान
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
1. | शाहजहांपुर | 36.34 |
2. | खीरी | 43.31 |
3. | धौरहरा | 43.25 |
4. | सीतापुर | 43.65 |
5. | हरदोई | 39.45 |
6. | मिश्रिख | 38.94 |
7. | उन्नाव | 38.69 |
8. | फर्रुखाबाद | 40.39 |
9. | इटावा | 37.68 |
10. | कानपुर | 33.84 |
11. | कन्नौज | 43.14 |
12. | अकबरपुर | 38.20 |
13. | बहराइच | 40.68 |
2:51 PM
1 बजे तक 10 राज्य में इतनी हुई वोटिंग
क्रम संख्या | राज्य | प्रतिशत |
1. | पश्चिम बंगाल | 51.87% |
2. | मध्य प्रदेश | 48.52% |
3. | झारखंड | 43.80% |
4. | उत्तर प्रदेश | 39.68% |
5. | तेलंगाना | 40.38% |
6. | ओडिशा | 39.30% |
7. | आंध्र | 40.26% |
8. | बिहार | 34.44% |
9. | महाराष्ट्र | 30.85% |
10. | जम्मू कश्मीर | 23.57% |
1:53 PM
शिव सेना (शिंदे) नेता मिलिंद देवड़ा ने कही ये बात
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हैं। देवड़ा का कहना है कि वह मोदी के व्यक्तिगत जुड़ाव और जमीनी ज्ञान से आश्चर्यचकित थे।
1:52 PM
कन्नौज सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी के कन्नौज सीट से उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा तिर्वा ग्राम उमरन अन्तर्गत बूथ संख्या 436 एवं 438 में सपा के लोग गुंडई कर रहे हैं। बूथ उमरन में प्रशासन द्वारा उन सपा के लोगों की मदद की जा रही है।
अधिकारीगण उपरोक्त मामले को अपने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करें।
1:24 PM
सपा ने मुस्लिम मतदाताओं से मारपीट का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कन्नौज सीट की विधानसभा में सीआरपीएफ के जवान मतदान केंद्र संख्या 429 पर मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर रहे है। घर में घुस कर लाठी चार्ज कर रह है, मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान ले ताकि निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित हो।
1:07 PM
केसीआर ने किया मतदान
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने सिद्धिपेट में मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का खुद का नियम है कि 75 साल की उम्र में आप किसी भी पद पार्क नहीं रह सकते हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
12:58 PM
सीतापुर में 103 वर्षीय वृद्ध मतदाता को किया सम्मानित
12:53 PM
रायबरेली में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित
12:47 AM
खीरी के मतदान केंद्र पर दिखी कतार
12:40 AM
BJP प्रत्याशी और TMC प्रत्याशी लगे गले
पश्चिम बंगाल के बर्धमान दुर्गापुर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। आपको बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष और टीएमसी प्रत्याशी कीर्ति आज़ाद मतदान केंद्र का दौरा करते समय मिले। उसके बाद दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।
12:21 PM
रोहिणी आचार्य ने PM मोदी साधा निशाना
सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार RJD नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की सिर्फस बात करते है, परन्तु इन लोगों ने बेटी को टिकट नहीं दिया।
12:16 AM
11 बजे तक 10 राज्य में इतनी हुई वोटिंग
क्रम संख्या | राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % |
1. | आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 |
2. | बिहार | 10.18 | 22.54 |
3. | जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 |
4. | झारखंड | 11.78 | 27.40 |
5. | मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 |
6. | महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 |
7. | ओडिशा | 9.23 | 23.28 |
8. | तेलंगाना | 9.51 | 24.31 |
9. | उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 |
10. | पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 |
12:10 AM
UP में 11 बजे तक इतना हुआ मतदान
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
1. | अकबरपुर | 25.60% |
2. | बहराइच | 8.63% |
3. | धौरहरा | 29.79 % |
4. | इटावा | 24.68% |
5. | फर्रुखाबाद | 27.88 % |
6. | हरदोई | 27.12% |
7. | कन्नौज | 29.90% |
8. | कानपुर | 21.36 % |
9. | खीरी | 129.20% |
10. | मिश्रिख | 27.03% |
11. | शाहजहांपुर | 25.05 % |
12. | सीतापुर | 29.29 % |
13. | उन्नाव | 27.09 % |
11:37 AM
11 बजे तक इन दिग्गजों ने किया मतदान
चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, सुरेश खन्ना, वाईएस शर्मिला, जी किशन रेड्डी, जितिन प्रसाद, माधवी लता, बंदी संजय, गिरिराज सिंह, उमर अब्दुल्ला, जगन मोहन रेड्डी, प्रकाश जावड़ेकर, वेंकैया नायडू, विजय चौधरी, असदुद्दीन ओवैसी, सीटों पर मतदान कर चुके है।
11:01 AM
इन जगहों पर जनता ने किया मतदान का बहिष्कार
कन्नौज के बिधूना पुसौली गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। गांव में सड़क न बनने से वहां के लोग नाराज हैं। बता दें कि सुबह से ही मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव वालों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक कई बार शिकायत की गई परन्तु समस्या कोई भी समाधान नहीं निकला।
10:53 AM
UP की 13 सीटों पर 9 बजे तक इतना हुआ मतदान
उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 9 बजे तक 11.67℅ वोटिंग हुई है। सबसे अधिक में 14.28 प्रतिशत मतदान हुआ है, वही शाहजहांपुर में 5.94 % के साथ सबसे कम वोटिंग हुई है।
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | प्रतिशत |
1. | शाहजहांपुर | 5.94 % |
2. | खीरी | 12.21 % |
3. | धौरहरा | 13.96 % |
4. | सीतापुर | 14.28 % |
5. | हरदोई | 13.17 % |
6. | मिश्रिख | 12.92 % |
7. | उन्नाव | 11.85 % |
8. | फर्रूखाबाद | 13.05 % |
9. | इटावा | 7.06 % |
10. | कन्नौज | 14.23 % |
11. | कानपुर | 7.84 % |
12. | अकबरपुर | 12.16 % |
13. | बहराईच | 14.04 % |
10:21 AM
9 बजे तक किस राज्य में कितनी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
क्रम संख्या | राज्य | प्रतिशत |
1 | पश्चिम बंगाल | 15. 24 फीसदी |
2 | मध्य प्रदेश | 14.97 फीसदी |
3 | झारखंड | 11.78 फीसदी |
4 | यूपी | 11. 67 फीसदी |
5 | बिहार | 10.18 फीसदी |
6 | तेलंगाना | 9.51 फीसदी |
7 | ओडिशा | 9.23 फीसदी |
8 | आंध्र प्रदेश | 9.05 फीसदी |
9 | महाराष्ट्र | 6.45 फीसदी |
10 | जम्मू-कश्मीर | 5.07 फीसदी |
10:12 AM
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहाँपुर के पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया।
10:09 AM
चम्पाई सोरेन ने डाला वोट
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने परिवार के साथ सरायकेला खरसावां में मतदान किया।
9:56
पवन कल्याण ने किया मतदान
आंध्र प्रदेश के पिथापुरम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे जनसेना पार्टी के प्रमुख क्टर पवन कल्याण ने अपना मतदान किया।
9:44 AM
मतदाताओं को धमका रहे हैं टीएमसी के लोग
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल बर्धवान से उम्मीदवार दिलीप घोष का कहना है कि जब वह गांव गए तो वह की महिलाओं ने बताया कि वह मतदान नहीं कर पा रही हैंजनता को धमकाने की टीएमसी की आदत हो गई है। पोलिंग बूथ पर टीएमसी के गुंडे एजेंट्स को घुसने नहीं दे रहे है।