Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव का माहौल तेज हो गया है। पहले चरण के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच सीधा मुकाबला (Lok Sabha Election 2024) होने की संभावना है। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से कई जगहों पर उम्मीदवारों के नाम में बदलाव किया जा रहा है। हाल ही में रामनगर, मुरादाबाद और मेरठ में सपा ने इतनी बार अपने उम्मीदवार बदले कि उसके कार्यकर्ता भी असमंजस में पड़ गए।
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी भी अपना लखनऊ प्रत्याशी बदल सकती है। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से सपा उम्मीदवार रविदास मल्होत्रा का टिकट कट सकता है। इस दौड़ में सपा प्रत्याशी के लिए कई नाम दावेदारी में हैं, जिनमें लव भार्गव सबसे आगे हैं। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव रविदास मल्होत्रा से खुश नहीं हैं क्योंकि वह अपने क्षेत्र में उतने जोर-शोर से प्रचार नहीं कर रहे हैं जितनी प्रत्याशियों से उम्मीद थी।
ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद उनके नाम बदल रही है। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्याशियों के नाम बदलने में समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। 1 अप्रैल को सपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की और मेरठ से अपना उम्मीदवार बदल दिया। सपा ने मेरठ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, संभल और मिश्रिख से भी अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं।
प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 80 में से 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अब तक कई सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है। इसकी शुरुआत बदांयू से हुई, जहां पहले तो धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बाद में उनका नाम हटा दिया गया और उनकी जगह शिवपाल यादव को टिकट दे दिया गया।


