राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 :  राहुल-अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, समर्थकों ने सुरक्षा का घेरा तोड़ा

by | May 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 :  चुनावी प्रचार के दौरान राहुल-अखिलेश की रैली में भीड़ बेकाबू होती देखी गई। समर्थकों ने अखिलेश-राहुल को देखते ही सुरक्षा का घेरा तोड़ा। जिसे पुलिस प्रशासन भी संभाल नहीं पा रही है। यह जनता का प्यार है उनके लिए जो यह दिखाती है कि सपा-कांग्रेस इस बार की उम्मीद हो सकती है।

प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली में बवाल हो गया। राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही समर्थक बेकाबू हो गए। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। मंच की तरफ बढ़ने लगे। हालात यह हो गए कि मंच पर बैठे अखिलेश ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की।  लेकिन समर्थक जनता उनकी बात को भी नहीं मान रहें है। अखिलेश और राहुल प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। यहां से भाजपा ने केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

राहुल गांधी के पोस्ट का जवाब देचे हुए बीएसपी नेता आकाश आनंद ने लिखा- ये तब भी जनता को गुलाम समझते थे। ये आज भी सबको गुलाम समझते हैं। एक 5 किलो राशन देकर ढाई लाख की नौकरी खा गया। दूसरा 10 किलो राशन का लालच देकर वोट खाना चाहता है। सावधान रहिएगा-दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया है। वह इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखते हैं- कांग्रेस एहसान नहीं जताती, जनता को अधिकार देती है। भोजन का अधिकार कांग्रेस पार्टी और UPA की सरकार ले कर आई। अब हम आपको BJP से दोगुना अनाज देंगे – वो 5 किलो देते हैं, हम 10 किलो देंगें।

लालगंज में सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

लालगंज में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार होती है तो इनकी संवेदना गरीब के लिए नहीं दलित के लिए नहीं वंचित के लिए नहीं महिलाओं के लिए नहीं नौजवानों के लिए नहीं बेटी के लिए नहीं व्यापारियों के लिए नहीं  इनकी संवेदना माफिया और आतंकवादियों के लिए होती है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर