राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : क्या बेटा मां का तोड़ेगा बरसों को रिकॉर्ड? जानिए रायबरेली में BJP और कांग्रेस में कौन किस पर भारी

by | May 15, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी पारा काफी हाई हो गया है और पांचवें चरण में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश में हाई प्रोफाइल रायबरेली सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव से हुआ है। गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी अजेय रही हैं, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत चुनाव दर चुनाव कम होता चला जा रहा है। भाजपा ने रायबरेली में जिस तरह तेजी से अपने पैर पसारे हैं, ऐसे में क्या राहुल गांधी रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

यें भी देखें : BJP Leader On Election 2024 : काशी मथुरा पर क्या बोले बीजेपी नेता ! BJP | Election 2024 । News ।

लोकसभा सीट में रायबरेली गांधी परिवार का परंपरागत गढ़ माना जाता है। प्रियंका गांधी से लेकर राहुल गांधी तक रायबरेली के साथ गांधी परिवार का 103 सालों का पुराना सियासी रिश्ता बताया जाता है। आजादी के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हुऐ तो इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़े और जीतकर सांसद बने थे, उसके बाद से रायबरेली को इंदिरा गांधी ने अपनी कर्मभूमि बना ली। बता दें कि 1967 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी ने यहां से जीत हासिल की। इसके बाद 1971 के चुनावों में भी इंदिरा गांधी यहां से जीत हासिल की थीं, हालांकि 1977 के चुनाव हार गईं थीं।  1980 में फिर से जीत हासिल की लेकिन उन्होंने सीट छोड़ दी। 2004 में 44 साल बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली को अपना राजनीतिक क्षेत्र बनाया और अब अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप दिया।

यें भी पढ़ें : Bareilly News : बरेली में होमगार्ड्स ने मतदाता को पीटने पर प्रियंका गांधी ने कहा – इतनी हिम्मत कहां से..

लोकसभा सीट में रायबरेली वो सीट है, जहां पर 72 साल के सियासी इतिहास में 66 साल कांग्रेस के सांसद रहे हैं। अब तक हुए 20 चुनाव में 17 बार कांग्रेस की वहां से जीत हुई है। रायबरेली से 72 साल में गांधी परिवार से चार लोग सांसद का चुनाव लड़े। 20 साल तक रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया और जब राज्यसभा सदस्य चुनी गईं तो उन्होंने रायबरेली के जनता को एक पत्र लिखा कि ये परिवार दिल्ली में अधूरा है, जो सिर्फ रायबरेली आकर पूरा होता है। रायबरेली सीट का जिम्मा अब राहुल गांधी को सौंप दिया है। रायबरेली को गांधी परिवार अपने आपको चट्टान की तरह जुड़ा हुआ मानता है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने अपने पैर पसार रहे हैं, उसके चलते 2024 में रायबरेली में राहुल गांधी के लिए आसान नहीं है अपनी मां सोनिया का रिकॉर्ड तोड़ना।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर