Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 6 चरण का मतदान पूरा हो चुका है। 1 जून को यूपी में सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा जबकि 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हर जगह पर एक ही सवाल लोगों के मन में चलता रहता है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। एक ही सवाल आखिर 4 जून को क्या होगा, देश में एनडीए या इंडिया में से किसकी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश में कौनसी पार्टी आगे रहेगी। ऐसे में इसी सवाल का जवाब देते हुए के सी-वोटर के फॉउंडर यशवंत देशमुख ने अपना प्रिडिक्शन दिया। जानिए यशवंत देशमुख का लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर क्या है प्रिडिक्शन?
क्या होगा 4 जून को फैसला ?
भाजपा 2019 से बेहतर करेगी या उसके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलेगी? इस सवाल के जवाब में यशवंत देशमुख ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वोटिंग टर्नआउट की वजह से चुनाव पलट गया हो। देशमुख ने कहा कि वोटिंग टर्नआउट के आंकड़ों से ऐसा कुछ पता नहीं चलता कि जो चुनाव से पहले प्रिडिक्शन किया गया था, उसमें बदलाव आ गया हो। उन्होंने कहा कि एक जून की शाम को जब एग्जिट पोल के आंकड़े तब इस चीज का जवाब और स्पष्ट रूप से मिल जाएगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की क्या होगी स्थिति?
उत्तर प्रदेश में इस बार सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, बसपा अकेले चुनावी मैदान में हैं, तो आपको यूपी में क्या होता दिख रहा है? इस सवाल के जवाब में यशवंत देशमुख ने कहा, बसपा कितनी भी गिर जाए पर कांग्रेस से उसका वोट शेयर ज्यादा ही रहा है। दूसरी चीज भाजपा के लिए दिक्कत यह है कि उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है जहां भाजपा ने बहुत कम टिकट काटे हैं। भाजपा ने अलोकप्रिय सांसदों को टिकट दे दिया। टिकट चयन में जो गलियतां हुई हैं उसके कारण जो एक तरफा जीत की उम्मीद थी, शायद वो सच हो । लोकल मुद्दों पर चुनाव लड़े जा रहे हैं, उसकी वजह से बहुत सारे मुद्दों पर कड़ी लड़ाई की बात कही जा रही है। बांकि अब 4 जून को जनता का फैसला आ जाएगा कि किसकी सरकार चाहती है जनता।


