राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 :  योगेंद्र यादव का विश्लेषण BJP के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें!

by | May 23, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 :  लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में सियासी माहौल गर्म है। यूपी के लोकसभा चुनाव में इस बार 7 चरणों में मतदान होना है जिनमें से पांच फेज की वोटिंग संपन्न हो गई है। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है।

Lok Sabha Election को लेकर उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में सियासी माहौल गर्म है। यूपी में इस बार 7 चरणों में मतदान होना है जिनमें से पांच फेज की वोटिंग संपन्न हो गई है। इस बीच लोग नतीजों से पहले ही नतीजे जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई राजनीतिक जानकार अपना अनुमान लगाकर यूपी को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस बीच एक मीडिया चेनल में हुई बात-चीत के दौरान राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने चुनाव के फैसले पर अपना अनुमान लगाया। जानिए योगेंद्र यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सपा को लेकर क्या अनुमान लगाया है?

योगेंद्र यादव ने अपने यूपी दौरे के बाद अनुमान लगाते हुए कहा चुनाव के नतीजों में देखें तो भाजपा को पिछली बार जो 13 फीसदी का मार्जिन था वो इस बार 5 फीसदी के आसपास आ सकता है। इस हिसाब से बीजेपी को करीब 50 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा 40 भी हो सकता है और 55 भी लेकिन मैं इस बात के लिए दावा कर सकता हूं कि बीजेपी 62 सीटों तक किसी भी हाल में नहीं पहुंच पाएगी।   

ये भी देखें : Akhilesh Yadav Rally Clash : अखिलेश, राहुल के भाषण में मची भगदड़,क्या बीजेपी की थी साजिश? | Election

योगेंद्र यादव के अनुसार मैंने यूपी में करीब एक हजार से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा की है।  इस यात्रा में मुझे कुछ बातें देखने को मिलीं। पहली यह कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता को उतने लोकप्रिय नहीं हैं। दूसरी ये कि मुफ्त अनाज से भाजपा को फायदा हो रहा है। तीसरा- समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की अराजकता आज भी लोगों के मन में है। जिससे भाजपा को एज मिलता है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में जो वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं। उनसे जनता परेशान और नाखुश है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में भाजपा ने जो अपनी धाक जमाई थी वो अब छिटकती नजर आ रही है। यादव का अनुमान है कि बसपा का वोटर इस बार कांग्रेस और सपा को फायदा पहुंचा सकता है।    

गौरतलब है कि 2019 में यूपी में भाजपा नीत एनडीए ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव को सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था। तब बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर फतह हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिले वोट शेयर का हिसाब देखा जाए तो भाजपा को 49.6 फीसदी वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा को यूपी में 19.3 फीसदी और तीसरे स्थान पर रहने वाली सपा को 18 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

ये भी पढ़ें : अगर आप है जान्हवी कपूर – राजकुमार के फैन, मिस्टर एंड मिसेज माही आपके लिए, यहां जानिए फिल्म के बारे में खास बातें

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर