मतदान के समय चुनाव में हंगामा आम बात है लेकिन युपी में चौथे चरण हो रहे मतदान का लोगों ने बहिष्कार कर दिया है। जाने क्या हो सकती है इसकी वजह …..
शाहजहांपुर लोकसभा में मतदाता ने किया बहिष्कार
शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में जलालाबाद तिलहर और खुटार में सड़क न बनने को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। ग्रामिणों का कहना है सभी नेता चुनाव प्रचार के दौरान झुठे वादे करते है जीतने के बाद भूल जाते हैं इसलिए मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार। मौके पर मतदान को लेकर समझने पहुंची पुलिस प्रशासन लेकिन कुछ नहीं सुन रहीं जनता।
उन्नाव लोकसभा के चौथे चरण मतदान का बहिष्कार
हसनगंज ब्लाक के बारा बुजुर्ग ने वोट का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने विधायक से नाराज होने पर किया वोट का बहिष्कार। उनका कहना कोई भी नेता गांव के विकास पर ध्यान नहीं देती है इसलिए पूरा गांव विधायक से नाराज होकर कर रही मतदान का विरोध। मुस्लिम का विधायक ने कराया विकास। जबकि भाजपा को नही मिला उस गांव से एक भी वोट।
उन्नाव के सभी इलाके में देखी गई यही स्थिति। औरास के बूथ संख्या 163 पर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं। ग्रामीण विकासखण्ड नवाबगंज के ग्राम रुदवारा में ग्रामीण कर रहे है,वोट का बहिष्कार। लोकसभा के चौथे चरण के मतदान में उन्नाव में भी मतदान जारी लेकिन उन्नाव के नवाबगंज के रुद्वावारा गाँव के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। 2 घंटे से ज्यादा का हो चुका है समय गांव में बनी बूथ संख्या 377 में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा। प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पोल्ट्री फार्म के कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में है नाराजगी की स्थिति बनी रही।
हरदोई में भी देखी गई बहिष्कार
हरदोई में मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर मतदान का किया बहिष्कार। हरदोई के बूथ संख्या 138 पर अभी तक केवल 3 मतदाताओं ने किया मतदान। ग्रामीणों के वोट ना डालने की वजह से प्रशासन में मचा हड़कंप, हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के गांव माझगांव में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। निर्मल नगर माझगांव संपर्क मार्ग के जर्जर होने की वजह से नाराज ग्रामीण नहीं डाल रहे वोट। हर क्षेत्र में सड़क न होने के कारण जनता नाराज दिख रहीं है।
कन्नौज: पुसौली गांव में लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के बिधूना के पुसौली गांव में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। सड़क न बनने के कारण गांव वाले नाराज हैं। सुबह से ही बूथ पर सन्नाटा पसरा है। गांव वालों के मुताबिक, कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए नाराज जनता वोट देने नहीं जा रहें है।


