Lok Sabha Election : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है जब लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की कमान संभाल ली है। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वह दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से संसदीय चुनाव भी जीता है। उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल सकता है।
बिट्टू ने अपना पहला संसदीय चुनाव 2009 में श्री आनंदपुर साहिब से जीता था। इसके बाद वह 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट (Lok Sabha Election) से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में बिट्टू ने सिमरजीत सिंह बैंस को हराया। उन्हें एक प्रमुख नेता माना जाता है। बीजेपी में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।
ये भी देखें : Holi 2024 : “मोदी जी खोया हैं, योगी जी ड्राई फ्रूट हैं” लखनऊ के गजब होली..
मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। पंजाब क्यों पीछे रहे? इससे पहले पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह पटियाला सीट से पार्टी के टिकट की दावेदार हैं।
भाजपा पंजाब में अपने बल पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने राज्य इकाई, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से सलाह-मशविरा करने के बाद यह फैसला किया है। जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के वर्षों में पंजाब के लिए जो काम किया है, उसके आधार पर हम लोगों के बीच जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Holi Bhai Dooj 2024 : कब है होली भाई दूज? जानिए तिलक और पूजा अनुष्ठान करने का शुभ समय


