राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 5th Phase Voting : रायबरेली में बूथ चेक करने अचानक पहुंचे राहुल गांधी, बन गया पूरा माहौल

by | May 20, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election  2024 : यूपी में आज यानी सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की 14 सीट के लिए आज यानी सोमवार को वोटिंग हो रही है। मतदान पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर होंगे। पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटें शामिल हैं।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

राहुल गांधी रायबरेली पहुंचकर सबसे पहले संकट मोचन मंदिर पहुंचे हैं। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी अचानक बूथ पर मतदान प्रक्रिया को चेक करने पहुंचे। इस कारण रायबरेली में पूरा माहौल बन गया इस दौरान मौके पर मौजूद मतदाताओं ने राहुल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

फतेहपुर में सपा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा फतेहपुर लोकसभा की जहानाबाद विधानसभा में बूथ संख्या 139 पर भाजपा नेताओं द्वारा फैलाई जा रही अराजकता।यूपी कांग्रेस ने X पर बताया जननायक राहुल गांधी रायबरेली पहुंच चुके हैं। वह बछरावां के बूथों से होते हुए हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। जनता का अभूतपूर्व समर्थन बता रहा है कि राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से रायबरेली जीत रहे हैं। सपा ने X पर कहा रायबरेली लोकसभा की रायबरेली विधानसभा में बूथ संख्या 312 पर भाजपा प्रत्याशी के भाई द्वारा कांग्रेस पार्टी के एजेंट से वोटर लिस्ट और बस्ता छीना गया। चुनाव आयोग संज्ञान ले निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। इस बार रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर