राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election : चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब में लगा बड़ा झटका

by | Mar 27, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election : पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी ने पहले ही (Lok Sabha Election) जालंधर से टिकट दे दिया था। उनके साथ जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

ये भी देखें : सुप्रिया श्रीनेत के ‘पोस्ट’ पर बवाल, कंगना की आपत्ति के बाद अब कांग्रेस नेता ने दी सफाई

इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अफवाह काफी समय से चल रही थी। हालांकि, उस वक्त सांसद रिंकू ने साफ कर दिया था कि उनकी वफादारी हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे हैं। इसी तरह अंगुरल ने सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम किया था, जिसमें कहा गया था कि ये सभी अफवाहें निराधार हैं। रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीता था और सांसद बने थे। वह लोकसभा में AAP के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सुनीता केजरीवाल आज कर सकती हैं बड़ा एलान, कुछ ही देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

27 अप्रैल, 2023 को, वह AAP में शामिल हो गए और एक दिन बाद, उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से AAP उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होने के बाद ऐसी संभावना है कि रिंकू बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आप नेता सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल द्वारा अपने घरों के बाहर धरना देने, राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाने और उनके खिलाफ वीडियोग्राफी और अवैध कार्रवाई की मांग को लेकर जालंधर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर