राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election Phase 7 Voting : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज होगा अंतिम दौर का महारण, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग

by | Jun 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election Phase 7 Voting : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून यानी आज 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। जिसमें वाराणसी सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की सभी 13 सीटों, हिमाचल प्रदेश की 4 उत्तर प्रदेश की 13 पश्चिम बंगाल की 9 बिहार की 8  ओडिशा की6 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान होना है।

इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया से, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली से, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज से, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से शामिल हैं।

सातवें चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य, अभिनेत्री कंगना रनौत, रवि किशन, निशिकांत दुबे भी मैदान में हैं।

ये भी देखें : Barabanki News : बाराबंकी में दो पक्षों के बीच जमकर कहा-सुनी के बाद चली गोली, युवक की हालत गंभीर

पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।

वाराणसी लोकसभा के सेवापुरी विधानसभा में बूथ संख्या 118 व उत्तरी विधानसभा में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।

गाजीपुर से सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने कहा इंडिया एलायंस क्लीन स्वीप करने वाली है। मोदी जी की सीट भी फाइट में है। जिस मौसम में चुनाव हो रहा उससे गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बहुत दिक्कत है।

ये भी पढ़ें : Heat Wave alert : प्रचंड गर्मी का हाहाकार, पारा पहुंचा 56 डिग्री सेल्सियस, IMD के अलर्ट ने बढाई टेंशन

मिर्जापुर लोकसभा की मझवां विधानसभा में बूथ संख्या 119, 259, 269,  394 व छानबे विधानसभा में बूथ संख्या 325 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

लोकसभा चुनाव 2019 की बाते करें तो इन 57 में से 25 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। तृणमूल कांग्रेस को 8 सीटें और कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव में इन 57सीटों पर 65.29 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं सबसे अधिक 78.80 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल हुआ था। सबसे कम वोटिंग बिहार में 51.34 फीसदी दर्ज की गई। मतदान शाम तक चलेगा अब देखना होगा कि कितना प्रतिशत जनता इस मतदान का हिस्सा बनेंगें। जनता के हाथ में होगा दिग्गजों की किश्मत 4 जून को घोषित होगा परिणाम।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर