Lok Sabha Elections 2024 : पूर्व सांसद व आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को अलविदा कहते हुए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गईं। जदयू राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, जिन्हें ललन सिंह के नाम से भी जाना जाता है ने उन्हें जदयू में शामिल कराया। ऐसी अटकलें हैं कि वह लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर सिवान से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार होंगी।
ये भी देखें : Delhi Scam : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल को होगी जेल ? | CM Arvind Kejriwal
सीट बंटवारे के समझौते के तहत यह सीट अब जदयू के पास आ गयी है। फिलहाल वहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रमा देवी सांसद हैं। इस ज्वाइनिंग समारोह में जेडीयू (Lok Sabha Elections 2024) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह और विधायक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि आज ही एनडीए गठबंधन ने अपनी सीट बंटवारे का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें : Elvish Yadav : एल्विश यादव ने कबूला सच, जानिए गिरफ्तारी के बाद बिग बॉस फेम ने क्या कहा


