Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की घोषणा के साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। परिवार के बेहद करीबी रहे पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव ने उनका साथ छोड़ दिया है। वह अब बीजेपी के खेमे से आगामी लोकसभा चुनाव में खेलेंगे। अभी दो दिन पहले ही आगरा के दो विधायक समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?
रविवार को डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी कासगंज जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि देवेन्द्र सिंह यादव कभी मुलायम सिंह परिवार के बेहद करीबी थे। राजनीति (Lok Sabha Elections 2024) में उनका लंबा अनुभव है। उन्होंने 1976 से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
कुछ ऐसा रहा है पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव का पॉलिटिक्ल करियर :
- 1976 में उन्हें चंदौसी सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया।
- 1981 में वह अल्लीपुर बरवारा के प्रधान चुने गये।
- 1983 में वह सोरों के ब्लॉक प्रमुख चुने गये।
- 1988 में वह फिर से सोरों के ब्लॉक प्रमुख चुने गये।
- 1989 में वह पटियाली से विधायक चुने गये।
- 1996 में वह पटियाली से दोबारा विधायक चुने गये।
- 1999 में वह एटा से लोकसभा सदस्य चुने गये।
- 2004 में, उन्हें एटा से लोकसभा सदस्य के रूप में फिर से चुना गया।


