राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया केशव मौर्य के बयान पर पलटवार, कहा- एक भी बेरोजगार को नौकरी..

by | May 24, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के छठे चरण का प्रचार प्रसार अब खत्म हो गया है। छठे चरण के चुनाव को लेकर सपा ने बड़ा दावा किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यह दावा किया है कि उनकी पार्टी छठे चरण की सभी सीटों पर बड़ी जीत हासिल करेगी और भाजपा को हर एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav Rally Clash : अखिलेश, राहुल के भाषण में मची भगदड़,क्या बीजेपी की थी साजिश? | Election

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यह दावा किया है कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे भाजपा की हालत बुरी होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि देश के लोगों को संविधान पर खतरा महसूस हो रहा है, इसके वजह से इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता खुलकर बोल रही है।

ये भी पढ़ें : UP News : अमित शाह करते रहे इंतजार, राजा भैया चले गये समाजवादी पार्टी के साथ, जानिए मामला

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि भाजपा खुद नहीं चाहती है कि SC-ST, OBC और माइनॉरिटी को आरक्षण का लाभ मिले। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से सिस्टम पर सवाल उठाए जाने पर उन्होनें इसे निचली जातियों के खिलाफ बताए जाने को लेकर उनका बचाव किया है।

श्यामलाल पाल ने आगे कहा है इंडिया गठबंधन के शामिल दलों की नीतियां और सिद्धांत गरीबों के लिए खेतों खलिहानों में काम करने वाले लोगों के लिए है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ बिहार में 17 महीने के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पांच लाख लोगों को रोजगार दिया, जबकि उत्तर प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्य एक भी बेरोजगार को नौकरी नहीं दे सके।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर