राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections : बिहार में गरजे अखिलेश यादव बोले, “जब दो जोशीले युवा एक साथ आते हैं तो…”

by | Mar 3, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections : बिहार में भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पटना के गांधी मैदान में तेजस्वी यादव की जनविश्वास रैली के दौरान महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जोशीला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जब उत्साही युवा एक साथ आते हैं तो बड़े-बड़े सिंहासन भी कांप उठते हैं। केंद्र पर हमले पर आगे बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में संविधान पर चर्चा होगी। एक तरफ रक्षक होंगे तो दूसरी तरफ शिकारी होंगे। बिहार में रविवार 3 मार्च को महागठबंधन ने पटना के गांधी मैदान में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

ये भी देखें : Gautam Gambhir Quits BJP News: BJP के डर से गौतम गंभीर को छोड़नी पड़ी राजनीति! | PM Modi

इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता मिलकर बीजेपी को 120 सीटों पर हरा देगी तो क्या होगा। अखिलेश ने कहा कि हम बीजेपी को केंद्र से हटाकर ही दम लेंगे। पटना में जन विश्वास महारैली के दौरान अखिलेश यादव ने हुंकार भरी और कहा कि गांधी मैदान में महागठबंधन के उतने ही कार्यकर्ता हैं जितने बाहर हैं। भाजपा को केंद्र से हटाना है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें और बिहार में 40 सीटें हैं। अगर वे इन सभी 120 सीटों पर बीजेपी को हरा देंगे तो केंद्र की सत्ता चली जाएगी।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha : ओपी राजभर ने गाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर किया स्पष्ट कहा “मैं तैयार हूं…”

अखिलेश यादव ने ‘120 हटाओ, देश बचाओ’ का नारा भी लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि जब जोशीले नौजवान मिल जाते हैं तो बड़े-बड़े तख़्त हिल जाते हैं! महारैली में अपने भाषण के दौरान सपा अध्यक्ष ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काम की भी तारीफ की। अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी ने महज 17 महीने की महागठबंधन सरकार में 3 लाख युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने दावा किया कि अगर तेजस्वी यादव सत्ता में रहते तो 10 लाख नौकरियां देने का अपना वादा जरूर पूरा करते। उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान हैं और युवाओं के हाथ में नौकरियां नहीं हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर