राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections : इन समीकरणों को ध्यान में रख के बीजेपी इस दिन जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची

by | Mar 7, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि पार्टी जल्द ही बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों और चार रिक्त विधानसभा सीटों के लिए पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। यूपी कोर कमेटी की बैठक में प्रस्तावित नामों पर विचार-विमर्श के बाद पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी की ओर से हर सीट के लिए तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। आठ मार्च को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। शनिवार 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें से बाराबंकी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उपेन्द्र सिंह रावत ने चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने से इनकार कर दिया है। इस बीच राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने गठबंधन के तहत बिजनौर और बागपत के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसलिए 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने होंगे। दो सीटें अपना दल और एक सुभासपा को देने के बाद 25 सीटों पर उम्मीदवार तय किए जाएंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बैजयंत पांडा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और धर्मपाल की कोर टीम ने चर्चा की है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। कोर कमेटी की बैठक में इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। यूपी की जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें लखनऊ पूर्व, शाहजहाँपुर की ददरौल, बलरामपुर की गैसड़ी और सोनभद्र की दुद्धी शामिल हैं। इनमें से तीन सीटें लखनऊ पूर्व, ददरौल और दुद्धी बीजेपी के पास थीं जबकि गैसड़ी सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।

ये भी पढ़ें : Delhi Liquor Policy : ईडी ने कथित शराब नीति मामले में CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट का समन, जानिए क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर