राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha : भदोही से इंडिया गठबंधन के तहत टीएमसी से ये लड़ेंगे चुनाव, जानिए क्या बन रहे समीकरण

by | Mar 15, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha : लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सपा ने भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ते हुए अपने 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ललितेश पति त्रिपाठी टीएमसी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि ललितेश पति त्रिपाठी यूपी के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं और फिलहाल टीएमसी से जुड़े हुए हैं।

ललितेश पति त्रिपाठी यूपी के पूर्व सीएम कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं। ललितेश पति त्रिपाठी पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। हालांकि उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी। ललितेश पति त्रिपाठी 2012 में मधेहां विधानसभा सीट से जीते और विधायक भी बने लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वह हार गए।

ये भी देखें : Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM

फिर अक्टूबर 2021 में ललितेश पति त्रिपाठी अपने पिता राजेश पति त्रिपाठी के साथ टीएमसी में शामिल हो गए। उन्हें खुद ममता बनर्जी ने सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश की भदोही सीट (Lok Sabha) 2009 में अस्तित्व में आई और इस सीट पर हुए पहले चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी विजयी रही।

इस सीट पर बसपा के गोरखनाथ पांडे ने जीत हासिल की। फिर 2014 के चुनाव में भदोही सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीत हासिल की और 2019 के चुनाव में बीजेपी के रमेश चंद बिंद ने बीएसपी के रंगनाथ मिश्रा को हरा दिया। अब 2024 के चुनाव में देखना होगा कि इस चुनाव में टीएमसी की एंट्री से बीजेपी हैट्रिक लगा पाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें : UP Police Paper Leak : पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, प्रश्न पत्र के लिए लाखों का सौदा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर