राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha : बीजेपी के सांसद प्रत्याशी का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, उपेंद्र रावत ने चुनाव ना लड़ने का किया दावा

by | Mar 4, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lok Sabha : भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha) के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही बाराबंकी जिले में सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल बीजेपी ने एक बार फिर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत पर अपना भरोसा जताया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिससे लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में हड़कंप मच गया। इस बीच कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने बड़ा ऐलान किया है। गौरतलब है कि उपेन्द्र सिंह रावत ने ऐलान किया है कि वह निर्दोष साबित होने तक चुनाव नहीं लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : Politics News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आई धमकी भरी कॉल, जानिए पूरा मामला

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह एक एडिटेड वीडियो है लेकिन जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता मैं सार्वजनिक जीवन में चुनाव नहीं लड़ूंगा। दरअसल सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के हैं। ये सभी वीडियो अश्लील हैं। इन वीडियो को बीजेपी सांसद ने फर्जी बताया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए बाराबंकी से प्रत्याशी घोषित होने के 24 घंटे के भीतर ही रावत का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था। सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए उनका संपादित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। इस मामले में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के प्रतिनिधि दिनेश चन्द्र रावत ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में लिखा है कि सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जो एडिटेड वीडियो हैं। इन वीडियो के जरिए सांसद की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखें : General Election 2024 : सुषमा स्वराज की बेटी Bansuri Swaraj लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर