Lok Sabha Speaker : देश के इतिहास में आजादी के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर के निर्वाचन के लिए चुनाव होंगे। बता दें कि आज तक किसी भी लोकसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव नहीं हुआ है। 17वीं लोकसभा तक देश में हर बार लोकसभा के स्पीकार निर्विरोध चुने गए हैं लेकिन इस बार सरकार और विपक्ष और सरकार की बीच सहमति नहीं बन पाई है जिस वजह से विपक्ष ने स्पीकर पद के लिए के सुरेश को खड़ा किया है।
ओम बिरला होंगे एनडीए के उम्मीदवार
एनडीए ने एक बार फिर से ओम बिरला पर भरोसा जताते हुए उन्हें स्पीकर के पद के लिए उतारा है। बता दें कि ओम बिरला राजस्थान के कोटा से सांसद हैं और 17 वीं लोकसभा के स्पीकर भी रहे हैं उन्हें 2019 के चुनाव के बाद निर्विरोध लोकसभा के स्पीकर के तौर पर चुना गया था। ओम बिरला ने एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है।
के सुरेश होंगे विपक्ष के उम्मीदवार
सरकार और विपक्ष के बीच स्पीकर के पद पह सहमति ना बन पाने के कारण विपक्ष ने भी देश के इतिहास में पहली बार स्पीकर पद के लिए उम्मीदवा खड़ा किया है। बता दें कि सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को विपक्ष ने अपना उम्मीवार बनाया है। केरल के मावेलिक्कारा से सांसद के सुरेश को विपक्ष ने उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब हो कि उन्होंने भी अपना नामांकल दाखिल कर दिया है।
ममता बनर्जी सहमत नहीं
स्पीकर के पद को लेकर जो सियासी घमासान चल रहा है, उसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी असहमति जाहिर करते हुए विपक्ष के उम्मीदवार के सुरेश को अपना और टीएमसी का समर्थन देने से मना कर दिया है। बता दें कि कल दोपहर 11 बजे स्पीकर के पद के चयन के लिए चुनाव होगा।


