राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : लंच करने बैठी महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

by | Sep 25, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ में एचडीएफसी बैंक की एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने ऑफिस में लंच कर रही थी जब अचानक वह कुर्सी से गिरकर बेसुध हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया (Lucknow) जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान सदफ फातिमा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 45 वर्ष थी और वे लखनऊ के वजीरगंज इलाके की रहने वाली थीं। महिला मंगलवार को लंच के दौरान अचानक बेहोश हुईं। डॉक्टरों का अनुमान है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी का ओबीसी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश, सरकारी योजनाओं और आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि काम के दबाव और तनाव के कारण महिला अधिकारी की मृत्यु चिंताजनक है, जो देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था का एक संकेत है। अखिलेश ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम से कंपनियों और सरकारी विभागों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण कंपनियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी और जनमानस को हतोत्साहित करने वाले बयानों का भी जिक्र किया गया। इसके साथ ही, हाल ही में पुणे में एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत का मामला भी सामने आया है, जिसमें परिजनों ने वर्क प्रेशर को मौत का कारण बताया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर