राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : चार बहनों और मां की इस वजह से की थी अरशद ने हत्या, विशेषज्ञों ने बताई वजह

by | Jan 3, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ हत्याकांड के आरोपी अरशद को एंटी सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (ASPD) से पीड़ित बताया गया है। यह खुलासा सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के मनोवैज्ञानिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया। अरशद की शादी के महज दो महीने बाद उसकी पत्नी चांदनी ने उसे छोड़ दिया था। अब दोनों का तलाक हो चुका है।

डॉ. गुप्ता के अनुसार, इस हत्याकांड (Lucknow) के पीछे धन संबंधी विवाद मुख्य कारण हो सकता है। बताया जा रहा है कि अरशद ने अपनी बहनों की शादी के लिए पैसे बचाने के उद्देश्य से इस हत्या को अंजाम दिया। ASPD से प्रभावित व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी या डकैती करने तक से नहीं हिचकिचाते।

आरोपी अरशद का मनोवैज्ञानिक परीक्षण हुआ

डॉ. गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद अरशद ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने धर्म परिवर्तन, घर पर कब्जा और बहनों की सुरक्षा जैसे मुद्दों का जिक्र किया। वीडियो में उसने अपनी मां और बहनों की लाशें भी दिखाई। हालांकि, वीडियो में अरशद के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे, जो इस बात का संकेत है कि वह केवल कहानी गढ़ रहा था। आगरा निवासी अरशद फिलहाल मीडिया की सुर्खियों में है।

ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”

ASPD से ग्रसित निकला अरशद

डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि अरशद ने सोची-समझी योजना के तहत वीडियो समय पर सोशल मीडिया पर डाला ताकि लोग उसे निर्दोष मानें। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, ASPD से पीड़ित लोग कहानी गढ़ने में माहिर होते हैं और अपनी भावनाओं को दूसरों से छिपा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नए साल पर अरशद ने अपने पिता के साथ मिलकर लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर