राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : एमिटी युनिवर्सिटी में पढ़ रही बीए-एलएलबी की छात्रा फंदे पर लटकी, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

by | Jan 10, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा ने हॉस्टल की चौथी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्रा मथुरा की रहने वाली अक्षिता उपाध्याय थी, जो यूनिवर्सिटी में बीए-एलएलबी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों को सूचना देकर लखनऊ बुला लिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और छात्रा के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : आज से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने किया अर्लट जारी

ये भी देखें : PM Modi द्वारा भाजी गई चादर पहुंची Ajmer Dargah, रोक लगाने वाली याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

साथ ही यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अक्षिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अक्षिता यूनिवर्सिटी (Lucknow) के चौथे ब्लॉक के रूम नंबर 308-ए में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एसीपी विभूति खंड राधा रमण सिंह और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर