राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट रफ्तार पर, तीन पुल, दो बांध और फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से जारी

by | May 4, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का औसतन 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस चरण में तीन पुल, दो बांध और एक फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को नया आयाम देगा।

प्रोजेक्ट के अंतर्गत पक्का पुल से सूरजकुंड तक बनने वाला फ्लाईओवर अहम भूमिका निभा रहा है। हनुमान सेतु से समता मूलक चौराहा तक इस फ्लाईओवर का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि जुलाई माह तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। पूरे दूसरे चरण को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सूरजकुंड पार्क (Lucknow) के सामने गोमती नदी पर बन रहा पुल इस ग्रीन कॉरिडोर का एक प्रमुख हिस्सा है। इस पुल के पिलर्स को आपस में कनेक्ट करने का काम जारी है। हर पिलर को ढलाई के जरिए जोड़ा जा रहा है। हालांकि, मनकामेश्वर मंदिर की दिशा में स्थित तीन पिलर्स अब भी निर्माणाधीन हैं। इस पुल के बन जाने से आईआईएम रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक सीधे हनुमान सेतु और समता मूलक मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।

सेतु निगम द्वारा मेहंदीघाट क्षेत्र में दो नए पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। इनमें से एक पुल खदरा में पुराने पुल के पास बन रहा है, जबकि दूसरा पीपे वाले पुल की जगह मेहंदीघाट में बनाया जा रहा है। दोनों पुलों के निर्माण कार्य में तेजी आई है और दिन-रात काम चल रहा है। इन पुलों के बन जाने से क्षेत्रीय नागरिकों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।

हनुमान सेतु मंदिर से लेकर निशातगंज गोमती नदी पुल तक की सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बंधे की एक तरफ दीवार ढलाई और मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। कंक्रीट की दीवार बनने के बाद बंधे को चौड़ा करके फोरलेन सड़क का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि यह सड़क भी जुलाई तक पूरी हो जाएगी।

हजरतगंज से निशातगंज (Lucknow) तक की सड़क पर गोमती और कुकरैल नदी की ओर से बन रहे पुल और बांध को जोड़ने का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। गोमती नदी के किनारे बने पुल पर अब ऊपरी सतह की ढलाई का कार्य चल रहा है। साथ ही निशातगंज जाने वाली सड़क और पुल के बीच के खाली हिस्से की मिट्टी भराई पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल के सीओ अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर, जानिए कहां मिली नई पोस्टिंग? आलोक कुमार को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

ये भी देखें : Asaduddin Owaisi on Caste Census : असदुद्दीन ओवैसी ने जाति जनगणना को लेकर कर दी ये बड़ी मांग

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर