राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : स्कूटी सवार के साथ पुलिस का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

by | Oct 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : यूपी की राजधानी लखनऊ में बीती रात पुलिस एनकाउंटर में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी पकड़ा गया। यह एनकाउंटर भिटौली चौराहे के पास तब हुआ, पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसका साथी भागने में कामयाब रहा। 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अपराधी जिस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं उसे मंगलवार रात एनकाउंटर के बाद भिटौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश का नाम कमलेश तिवारी है। मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि एक पुलिस टीम ने जानकीपुरम थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों को दोपहिया वाहन (स्कूटी) पर घूमते देखा।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी

ये भी देखें : CM Yogi ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि और इस दौरान एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की.

जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोलीबारी में कमलेश तिवारी के बाएं पैर में गोली लग गई। इस दौरान कमलेश के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा, उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ने बताया कि कमलेश तिवारी के कब्जे से बरामद एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और दोपहिया वाहन जब्त कर लिया गया है।

घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है। हालत खतरे से बाहर है। पुलिस (Lucknow) ने बताया कि एनकाउंटर से एक दिन पहले से कमलेश ने एक महिला से चेन लूटी थी। वहीं, पुलिस ने इस बात पर भी आशंका जताई कि ये बदमाश संभवता फिर से किसी घटना को अंजाम देने जा रहे होंगे, लेकिन इससे पहले उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर