राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : प्रियंका शर्मा की थाईलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डॉक्टर पति पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

by | Jan 15, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ की प्रियंका शर्मा की थाईलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीती रात उनका शव लखनऊ पहुंचा। मृतका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने प्रियंका के पति डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, आशीष का कहना है कि प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी (ईस्ट जोन) शशांक सिंह ने बताया कि मृतका का एक पोस्टमार्टम थाईलैंड में हुआ था, जबकि दूसरा लखनऊ में कराया जा रहा है। डीसीपी के मुताबिक, प्रियंका के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी की मौत नशीला पदार्थ देने के कारण हुई हो सकती है। इस मामले में पुलिस एंबेसी से भी संपर्क कर रही है ताकि कुछ इनपुट मिल सके।

ये भी पढ़ें : MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आसमान से बरसेगा अमृत, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान

पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हुआ था और एफआईआर दर्ज की गई थी, हालांकि बाद में समझौता करवा दिया गया था। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव और प्रियंका शर्मा लखनऊ के वृंदावन इलाके में रहते थे। दोनों ने 2017 में लव मैरिज की थी। प्रियंका पटना एम्स में अकाउंटेंट थीं, जबकि आशीष सीनियर रेजीडेंट के तौर पर कार्यरत थे।

शादी के बाद आशीष की पोस्टिंग जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। प्रियंका के पिता ने आरोप लगाया है कि आशीष का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसका प्रियंका विरोध करती थी। इसके चलते आशीष ने प्रियंका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने प्रियंका की मौत की गहराई से जांच करवाने की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर