राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : सपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

by | Jan 10, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lucknow : समाजवादी पार्टी के एक नेता ने आत्महत्या कर ली है। पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू, जो काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कष्ट हो रहा था। लखनऊ के मौलवीगंज निवासी मुजीबुर्रहमान की आत्महत्या से उनके परिवार में शोक की लहर है।

कैंसर से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार और पार्टी के लोग उनके निधन से दुखी हैं। समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : आज से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने किया अर्लट जारी

ये भी देखें : PM Modi द्वारा भाजी गई चादर पहुंची Ajmer Dargah, रोक लगाने वाली याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

भारत में कैंसर तेजी से फैल रहा है और यह एक गंभीर समस्या बन गई है। यह बीमारी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक चुनौतियां भी लेकर आती है। कैंसर तब होता है जब कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। भारत में ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, पेट का कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसे मामलों की संख्या अधिक है।

National Institutes of Health के अनुसार, साल 2022 में भारत में कैंसर के लगभग 14,61,427 नए मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर नौ में से एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कैंसर होने की संभावना है। यह बीमारी देश के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर