इंटर और ग्रेजुएशन की परीक्षाएं होने के बाद छात्र- छात्राएं कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। छात्रों ने अपनी सहूलियत और इच्छा के अनुसार अलग-अलग जगहों पर आवेदन कर रहे हैं। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन तारीख बढ़ा दी है। पहले अभ्यर्थी 31 मई तक ग्रेजुएशन के फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते थे लेकिन लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए ये तारीख बढ़ा दी है। अब 30 जून तक छात्र प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में 4250 सीटें हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर अलग-अलग कोर्सेज में 5062 सीटें हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी अलग-अलग डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी करा रही है। जिसमे अभ्यर्थी एडमिशन ले सकते हैं। जिन बच्चों को आवेदन करना है। वो लखनऊ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ही सभी पाठ्यक्रमों से जुड़ी जानकारी और शुल्क से जुड़ी हुई जरूरी जानकारियां उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जहां इसे संबधित किसी तरह की समस्या आने पर अभ्यर्थी फोन कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर है 0522- 4150500.
ये भी पढ़ें : रवि किशन ने कही गजब बात, बोले – आज मौसम सुहाना हैं क्योकि PM मोदी सूर्य देवता को..
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बढ़ाया फॉर्म की तिथि
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 29 मार्च और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 7 अप्रैल से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में आवेदन के आखिरी तारीख 10 जून तय की गई थी पर अभ्यर्थी के हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में आवेदन फार्म भरे जाने की तारीख बढ़ा दी गई है।
बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने CUET में आवेदन नहीं किया है और वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके लिए फॉर्म भरने का यह एक सुनहरा मौका है।


