Luckow News : लखनऊ की राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। अनिका शनिवार रात अपने हॉस्टल रूम में बेहोश पाई गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। अनिका के पिता संतोष रस्तोगी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में दिल्ली में आईजी के पद पर तैनात हैं, और उन्हें देश के प्रमुख आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता है। अनिका तीसरे वर्ष की एलएलबी छात्रा थीं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनिका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं और उनके कपड़े भी पूरी तरह से ठीक थे। उनके शरीर पर किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं। अनिका के कमरे की स्थिति भी सामान्य थी और वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
माना जा रहा है कि अनिका को पहले से ही मेडिकल समस्याएं थीं। 8 साल की उम्र में उनका पहला हार्ट ऑपरेशन हुआ था, और अब तक कुल तीन हार्ट ऑपरेशन हो चुके थे। शनिवार रात, जब अनिका अपने रूम में बेहोश पाई गईं, उनके दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : UP Etawah News : प्रेम में पागल युवक ने रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनिका ने अपने दोस्तों के साथ रात 8 बजे आखिरी बार बातचीत की थी और इसके बाद वह अपने रूम में चली गईं। जब उनके साथ रहने वाली लड़की ने 9:30 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया और वह खुला नहीं, तो अन्य दोस्तों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और अनिका को बेहोश फर्श पर पाया। परिजनों ने अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


