राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Madhya Pradesh : आखिर कैसे फतह किया भाजपा ने मध्य प्रदेश का किला ? मोदी मैजिक बरकरार या बेकार ?

by | Dec 3, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

Madhya Pradesh : भारत का दिल कहे जाने वाले देश का वो सूबा जहां पर चुनाव हुआ तो क्षेत्रिय नेताओं को चेहरा बनाने की जगह केंद्रीय नेतृत्व ने अहम भूमिका निभाई। प्राधनमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव में वोट होगा तो उम्मीदवार कमल का फूल होगा। हालांकि सूबे में कहा जा रहा था कि सत्ता विरोधी लहर का फायदा कांग्रेस को होगा लेकिन आज नतीजों के दिन रूझान जो बता रहा हैं वो ठीक उल्ट है। जहां एक ओर बिना किसी सीएम के चेहरे के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में उतरी वहीं दूसरी ओर एंटी इनकम्बेंसी भी कुछ खास असर दिखाने में विफल रही है।

भाजपा को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश में 160 सीटों से ज्यादा सीटें आ रही है। बता दें कि 230 विधान सभा वाले मध्य प्रदेश में 153 सीट दो-तिहाई बहुमत है। वहीं भाजपा को रूझानों में कुल 161 सीटें मिलती दिख रही हैं जो कि दो-तिहाई के आंकड़ों से भी काफी ज्यादा है। एक ओर ये भी आरोप लगाए जा रहे थे कि भाजपा को इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के वजह से काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि इन सबके इतर भाजपा ने एक बड़े बहुमत को अपने ओर आकर्षित किया है। कर्नाटक और हिमाचल में जहां एक ओर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और कहा जा रहा था कि ये इंडिया गठबंधन की जीत है। उसी इंडिया गठबंधन में फूट साफ दिखा मप्र चुनावों के दौरान।

ये भी पढ़ें : Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त, केंद्रीय मंत्री ने गहलोत पर कसा तंज, बोले- सीएम का करिश्मा पड़ा फीका

इंडिया गठबंधन के हालात सभी चार राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद देखना दिलचस्प होगा। ये देखने वाली बात होगी कि नतीजे आने के बाद गठबंधन के अंदर क्या हालात होंगे। यूपी में हुए उप-चुनावों में इंडिया गठबंधन का लिटम्स टेस्ट माना जा रहा था और घोसी उप-चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इंडिया गठबंधन ने कहा कि ये जीत भाजपा के ऊपर इंडिया गठबंधन की है। बता दें कि इंडिया गठबंधन का असर कुछ खास दिखा नहीं मध्य प्रदेश के चुनावों में बल्कि इससे ठीक उल्टा होता हुआ दिख रहा है। चुनाव के बीच में हमने देखा कि कैसे इंडिया में फूट पड़ रही थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के खिलाफ काफी बयानबाजी की, इसका भी असर कहीं न कहीं चुनाव में देखने को मिल रहा है।

ब्रांड मोदी का जादू बताया जा रहा था कि फीका पड़ गया था। दरअसल कर्नाटक और हिमाचल में हार के बाद से ही लोगों और आलोचकों ने मोदी मैजिक पर सवालिया- निशान खड़ा करना शुरू कर दिया था। इसका भी असर देखने को मिला ना केवल मध्य प्रदेश में बल्कि तीन-तीन राज्यों के नतीजों में, एक तरफ जहां कांग्रेस ने तीनों ही राज्य में लोकल लीडरशिप पर फोकस वहीं बीजेपी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर से भरोसा जताया और नतीजे हस सभी के सामने हैं। तीनों ही राज्यों में खासतौर पर एमपी में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि मोदी का जादू अभी भी फीका नहीं पड़ा है।

ये भी देखिए : Rajasthan Election Results 2023 : Jaipur BJP Office के बाहर जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर