राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mafia Mukhtar : शिवपाल यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा, “हमारे अंसारी परिवार से अच्छे रिश्ते…”

by | Mar 29, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mafia Mukhtar : मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। इसके बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मौत पर संदेह जताया और कहा कि कोर्ट को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।

मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar) की मौत पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी इस परिवार का योगदान दिया था। उनकी मौत संदेह के घेरे में है। कोर्ट को इसमें रुचि लेनी चाहिए। अगर जेल में किसी की मौत होती है। जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की नहीं बल्कि सरकार की भी है।

ये भी देखें : General Election 2024 : पीएम मोदी के खिलाफ बागपत के बेटे का एलान, वाराणसी से लड़ेगा चुनाव..

मुख्तार की मौत के मामले पर शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत भले ही संदेह के घेरे में है, लेकिन कोर्ट को भी इस पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। अपने बेटे अब्बास अंसारी के पैरोल के बारे में उन्होंने कहा कि चूंकि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए डीएम को उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देनी चाहिए।

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि यह हत्या सुनियोजित है। यह कोई स्वाभाविक मृत्यु नहीं है; यह हत्या है। इससे पहले भी परिवार पर धीरे-धीरे जहर देने के आरोप लग चुके हैं। बता दें कि इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

ये भी पढ़ें : Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं होंगी महुआ मोइत्रा, जानिए क्या है वजह

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर यूपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो जीवन की रक्षा नहीं कर सकता, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यूपी में ये ‘क़ानून-व्यवस्था का काला युग’ है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर