राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh : अमृत स्नान के दिन सीएम योगी सुबह साढ़े तीन बजे से ही रख रहे हैं पैनी नजर

by | Feb 3, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Mahakumbh : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए सुबह से ही प्रमुख अखाड़ों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। लोग श्रद्धापूर्वक त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस स्नान में उमड़ी भीड़ और व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर है। सुबह से ही योगी आदित्यनाथ कुंभ स्नान की व्यवस्था का गहन निरीक्षण करने में जुटे हैं। उनका विशेष ध्यान साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर केंद्रित है। सीएम योगी तड़के सुबह तीन बजे से ही पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी (Mahakumbh) के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए सुबह साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए। वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी के तहत, इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा जायजा लिया गया।

ये भी पढ़ें : Amrit Snan : महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान, संगम घाट पर अखाड़ों के साधु-संतों ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

ये भी देखें : Swati Maliwal का Kejriwal पर तंज, “उन्होंने अपने बयान से 2 राज्यों में लड़ाई करवाने की कोशिश की है”

मुख्यमंत्री योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया। विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान दिया गया, ताकि हजारों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

बता दें कि इससे पहले हुए अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद योगी सरकार पर कई सवाल उठाए गए थे। इसके बाद से प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और ऐसी किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार की व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारी और सतर्कता काफी सराहनीय है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर