राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने मुसलमानों को शर्तों के साथ दिया महाकुंभ में आने का आमंत्रण

by | Jan 10, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस बार भव्य महाकुंभ का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस धार्मिक पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस आयोजन की निगरानी कर रहे हैं। वह बार-बार प्रयागराज का दौरा करके कुंभ की तैयारियों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इन तैयारियों के बीच एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद मुद्दा सामने आया, जो था कुंभ में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर। इस मुद्दे पर जब योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से स्पष्ट किया।

योगी आदित्यनाथ ने एक निजी मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुंभ में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो भारत की सनातन परंपरा में श्रद्धा रखता है और जो भारतीय संस्कृति में विश्वास करता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुंभ में केवल वह लोग आ सकते हैं, जो इस पवित्र आयोजन को सम्मान देते हैं। हालांकि, योगी ने चेतावनी भी दी कि किसी भी व्यक्ति को गलत मानसिकता के साथ कुंभ में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से कुंभ की भूमि का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन मुसलमानों का स्वागत किया जाएगा, जो यह मानते हैं कि उनके पूर्वजों ने इतिहास के किसी दबाव में इस्लाम को अपनाया था, लेकिन उनकी जड़ें सनातन धर्म से जुड़ी हुई हैं। योगी ने यह भी कहा कि ऐसे लोग जो अपने गोत्र को भारतीय ऋषियों से जोड़ते हैं, उनका कुंभ में स्वागत किया जाएगा और उन्हें संगम में पारंपरिक तरीके से स्नान करने की स्वतंत्रता दी जाएगी।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड के दावों का भी जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति यह दावा करेगा कि कुंभ की भूमि उनकी है और वे यहां कब्जा करना चाहते हैं, तो उसे सख्त चेतावनी दी जाएगी और उसे ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ जैसा सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ (Mahakumbh 2025) ने प्रयागराज दौरे के पहले दिन साधु संतों के साथ रात्रि भोज किया। इस रात्रि भोज में विभिन्न अखाड़ों के संतों के साथ-साथ खाकचौक, दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के संत भी उपस्थित थे। योगी आदित्यनाथ को साधु संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : आज से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, IMD ने किया अर्लट जारी

ये भी देखें : PM Modi द्वारा भाजी गई चादर पहुंची Ajmer Dargah, रोक लगाने वाली याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर