राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : ऐसे करें पास के लिए अप्लाई, मेले के जारी होगा कोटे के तहत ई-पास

by | Jan 3, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छह रंगों के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। इनमें पुलिस, अखाड़े, वीआईपी और अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके लिए विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं और प्रत्येक श्रेणी के लिए कोटा निर्धारित किया जा रहा है। ई-पास विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंगों में जारी किए जाएंगे। उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी नागरिक, अप्रवासीय भारतीय, और केंद्र-राज्य विभागों के लिए सफेद रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है।

अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं को केसरिया, जबकि वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए पीला ई-पास प्रदान (Mahakumbh 2025) किया जाएगा। मीडिया को आसमानी, पुलिस बल को नीला, और आपातकालीन सेवाओं के लिए लाल ई-पास जारी किया जा रहा है। महाकुंभ के सभी सेक्टरों में श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”

मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। निकटतम पार्किंग तक पहुंचने के लिए वाहनों के ई-पास श्रेणियों के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। वाहन पास जारी करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो सभी आवेदनों की जांच और संस्तुति करेंगे। वाहन ई-पास प्रणाली के सुचारु संचालन के लिए उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को के माध्यम से व्यवस्था लागू की गई है।

नोडल अधिकारी, मेला पुलिस और संबंधित संस्थाएं पास आवेदनों की जांच कोटा के अनुसार करेंगी। पास जारी करने के लिए आवेदक को व्यक्तिगत विवरण, पासपोर्ट फोटो, आधार या पैन कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जमा करना होगा। अनुमोदित ई-पास प्रिंट कर मेला पुलिस कार्यालय से उपलब्ध कराया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर