राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maharajganj : पुत्र ने की पेट्रोल छिड़क कर माता-पिता को जलाने की कोशिश, जानिए पूरा मामला

by | Jan 6, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर

Maharajganj : कहते हैं कि जब बेटा पैदा होता है तो एक पिता सोचता है कि उसका बुढ़ापा आराम से कटेगा क्योंकि बेटा घर की जिम्मेदारी संभाल लेगा। लेकिन अगर वही बेटा लालच में आकर अपने माता-पिता की जान लेने की कोशिश करे, तो उनके दिल पर क्या बीतेगी? यूपी के महराजगंज जिले में ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने पैसों के लालच में अपने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।

यह घटना महराजगंज जिले के घुघुली थानाक्षेत्र के रामपुर बल्डीहा की है। देर रात हुए घरेलू विवाद में बड़े बेटे ने अपने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया और चाकू से वार किया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति सुदर्शन (65) और प्रभावती (60) के चार बेटे और दो बेटियां हैं। कुछ महीने पहले उनकी 50 डिसमिल से ज्यादा जमीन रेलवे की रेल लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसके बदले उन्हें करीब 87 लाख रुपये का मुआवजा मिला। इस धनराशि में से दंपति ने अपने चार बेटों को 10-10 लाख रुपये और बेटियों को 3-3 लाख रुपये दिए। बाकी रकम उन्होंने अपने जीवन यापन के लिए बचाकर रखी।

बड़ा बेटा राधेश्याम (50), जो कुशीनगर जिले के पिपरा थानाक्षेत्र में अपने ससुराल में रहता है, अक्सर अपने माता-पिता से और पैसों की मांग करता था। इसी बात को लेकर परिवार में झगड़े होते रहते थे। बीती रात राधेश्याम पेट्रोल और चाकू लेकर अपने घर पहुंचा और बाहर सो रहे अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़ें : Jammu Railway Division: पीएम मोदी आज जम्मू रेलवे डिवीजन का करेंगे उद्घाटन, 721Km का शुरुआती दायरा

ये भी देखें : Priyanka Gandhi पर दिए विवादित बयान को लेकर Ramesh Bidhuri ने मांगी माफी, “अपने शब्द वापस…”

शोर सुनकर घर में सो रही प्रभावती बाहर आई और अपने पति को बचाने की कोशिश की। इस दौरान राधेश्याम ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और महराजगंज के ASP आतिश सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर