खबर

Mahashivratri : सीएम योगी ने किया गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

by | Mar 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, वाराणसी

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री और गोरखनाथ पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ भक्ति में डूबे दिखे। शुक्रवार को वह गोरखपुर के दौरे पर हैं। सुबह की शुरुआत शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ की तपोस्थली गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुई। सीएम ने लोक कल्याण की कामना करते हुए पंचगभ से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। वह मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और झारखंडी मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक भी करने जा सकते हैं। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर पूरे देश की तरह यूपी में भी पूरब से लेकर पश्चिम तक मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हर तरफ महाशिवरात्रि का उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16th एवेन्यू में फैला धुआं ही धुआं

इस बीच शुक्रवार से सीएम योगी आदित्यनाथ का चार दिवसीय गोरखपुर दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरान वह जिले को कई सौगात देंगे। शुक्रवार को महिला दिवस पर सीएम योगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 221 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटेंगे। वह धुरियापार में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। संभावना है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रह सकते हैं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने लोक कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का पंचगभ से रुद्राभिषेक किया।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। हर हर महादेव! सीएम ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए आधी आबादी को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सुसंस्कृत समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। दोहरे चरित्र वाली भाजपा सरकार इंजन महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर