राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mathura : पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

by | Jan 15, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Mathura : मथुरा के थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम (60) लखनऊ का निवासी है। गिरफ्तार अन्य चार आरोपियों की पहचान सुरेश चंद्र, ऋषि, मुकेश और रामप्रकाश के रूप में हुई है।

वहीं, गिरोह का एक सदस्य विक्रम सिंह फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट, टीसी, शैक्षिक प्रमाण पत्र और इन्हें बनाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस (Mathura) के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग राज्यों के शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और इसके बदले में मोटी रकम वसूलता था।

ये भी पढ़ें : MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आसमान से बरसेगा अमृत, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान

गिरोह के सदस्य प्रति दस्तावेज 5,000 से 45,000 रुपये तक लेते थे। इन लोगों ने मथुरा के बजरंग धर्मकांटा के पास एक मकान किराए पर लेकर पूरे फर्जीवाड़े का संचालन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरोह का सरगना मनीष पहले लखनऊ में यह काम करता था। पुलिस कार्रवाई के बाद वह मथुरा आकर अपना फर्जीवाड़ा चलाने लगा। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं और जांच जारी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर