राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Meerut : पूर्व सांसद की मीट फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, गौमांस होने की मिली थी सूचना

by | Nov 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, ट्रेंडिंग

Meerut : मेरठ के हापुड़ रोड स्थित पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्ट्री अल साकिब पर पुलिस ने गौमांस की सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां कटान या पैकेजिंग की कोई गतिविधि नहीं मिली। यह कार्रवाई गाजियाबाद के गौ रक्षा दल की शिकायत के बाद की गई थी।

गौ रक्षा दल की शिकायत पर हुई कार्रवाई

गौ रक्षा दल के सदस्य सुमित शर्मा ने आरोप लगाया कि अल साकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड से भारी मात्रा में गौमांस का निर्यात किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि फैक्ट्री से जुड़े प्रमाण उनके पास हैं। हाल ही में दादरी थाना क्षेत्र में बरामद एक कंटेनर का मांस भी इसी फैक्ट्री से आया था।

पुलिस और प्रशासन का निरीक्षण

गौमांस की सूचना के बाद सीओ और सीटी मजिस्ट्रेट (Meerut) भारी पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री में छानबीन के दौरान वहां न कटान हो रहा था और न ही मीट की पैकेजिंग चल रही थी।

ये भी पढ़ें : Sambhal Mosque Row : प्रियंका गांधी ने संभल मामले को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा – सरकार ने खुद खराब किया माहौल…’

ये भी देखें : Maharashtra Assembly Elections में इन बड़े चेहरों की हार ने सभी को चौंकाया

मेरठ के जिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री से अक्टूबर माह में आखिरी कंसाइनमेंट भेजा गया था। मौके पर मिले दस्तावेज़ों और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

हिंदू संगठन की सक्रियता और प्रशासन की प्रतिक्रिया

यह मामला हिंदू संगठनों और गौ सेवा दल की सक्रियता का परिणाम है, जिन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि छापेमारी में गौमांस की पुष्टि नहीं हो सकी। फिलहाल प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर