राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Milkipur : अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने उपचुनाव में बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, “सीएम योगी डरे हुए…”

by | Jan 9, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति

Milkipur : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे देवतुल्य मतदाताओं और जनता के लिए बधाई बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन बीजेपी ने इसे टाल दिया था।

अवधेश ने मिल्कीपुर के मतदाताओं के समर्थन पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2012 में उन्हें बड़े अंतर से जीत मिली थी और इस बार भी ऐसा ही होगा। सपा सांसद ने कहा कि वे सभी देवी-देवताओं को मानते हैं और यह समाजवादी पार्टी की परंपरा है। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम गिनाते हुए बताया कि उनके जीवन में राम का महत्व बहुत है।

बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल उन्हीं हिंदुओं को मानती है जो उसके साथ हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के लोगों के साथ खड़ी है। अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सरकारी मशीनरी पर भरोसा कर रही है, जबकि सपा को जनता और मतदाताओं पर विश्वास है।

ये भी पढ़ें : Tirupati Stampede : एकादशी दर्शन के दौरान तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 40 घायल

ये भी देखेें : Andhra Pradesh में संबोधन के दौरान PM Modi ने की CM Chandrababu Naidu की तारीफ, हंसने लगे CM Naidu

उन्होंने कहा कि बीजेपी की कमजोर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीएम योगी अब तक छह बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, और 16 मंत्री तीन महीने से प्रचार में जुटे हुए हैं। सपा सांसद ने दावा किया कि बीजेपी ने अपनी हार का पूरा गणित लगा लिया है और रिपोर्ट्स के जरिए यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी यहां बुरी तरह हारने जा रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया है। अवधेश ने बीजेपी पर जनता के कार्यों को रोकने का भी आरोप लगाया। मिल्कीपुर उपचुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव देश और दुनिया को संदेश देगा। उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की टिप्पणियों पर कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। इसके साथ ही कांग्रेस के समर्थन से सपा को फायदा होने की संभावना जताई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर