राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Milkipur Bypoll : अयोध्या की सीट पर उपचुनाव से पहले सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

by | Jan 8, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति

Milkipur Bypoll : समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 5 फरवरी 2025 को होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के सभी 414 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वेबकास्टिंग का लिंक सभी उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाना चाहिए, ताकि मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने पत्र में वेबकास्टिंग को चुनावी गड़बड़ियों को रोकने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि चुनाव अधिकारियों को वेबकास्टिंग लिंक की सुविधा मिलती है, लेकिन उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को इससे वंचित रखा जाता है, जो अनुचित और अलोकतांत्रिक है।

ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना

ये भी देखें : CM Atishi का BJP पर आरोप, “चुनाव की घोषणा होते ही मुझे सीएम आवास से निकाल कर बाहर फेंक दिया”

पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। 18 जनवरी को स्क्रूटनी होगी और 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

2022 के चुनावों में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद विधायक चुने गए थे। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने फैजाबाद सीट से भाजपा के लल्लू सिंह को हराया और विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे यह उपचुनाव आवश्यक हो गया। इससे पहले यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें 7 सीटें एनडीए और 2 सपा ने जीती थीं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर