राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mirzapur : लाल ने जीती जिंदगी की जंग, मां ने की थी पुत्र के टनल से सुरक्षित बाहर निकलने की कामना, लिया था ये संकल्प

by | Nov 29, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mirzapur : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित निकाले जाने का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था. 17 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने मंगलवार को सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया. सुरंग में फंसे लोगों में मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर निवासी अखिलेश कुमार भी शामिल थे। परिजनों से लेकर गांव वालों तक सभी उत्सुकता से अखिलेश कुमार के सामने आने का इंतजार कर रहे थे. हर आंख टीवी पर टिकी थी। उत्तराखंड में सुरंग से सफल रेस्क्यू के बाद अब अखिलेश कुमार के घर पर जश्न मनाया जा रहा है.

मां लगातार कर रही थी प्रार्थनाएं

बुधवार की सुबह से ही अखिलेश कुमार की मां पूजा-अर्चना के लिए जुट गयीं. अखिलेश की मां ने गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा, “मेरा बेटा सकुशल लौट आया है, इसके लिए मैंने भगवान से प्रार्थना की है. मंगलवार को मेरा बेटा स्वस्थ होकर लौटा है. आज हम दर्शन के लिए आये हैं.” अखिलेश के पिता ने कहा, “ऐसी खुशी अतुलनीय है. मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बेटा उस सुरंग से सही सलामत बाहर आ गया है.” गौरतलब है कि सिल्क्यारा सुरंग उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

यह भी पढ़ें : Uttarkashi : सुरंग में फंसे 41 मजदूरों ने जीती जिंदगी की जंग, जानिए कैसे दिखाया परिजनों ने अपना उत्साह

17 दिन टनल में फंसे रहे मजदूर

घटना 17 दिन पहले की है जब 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए थे. शुरुआत में सुरंग से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जब ऊपर से मलबा हटाने की कोशिश असफल रही तो देहरादून से लाई गई ऑगर मशीन से सुरंग में ड्रिलिंग शुरू की गई। भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमानों की मदद से यूएसए से ऑगर मशीन को साइट पर पहुंचाया गया। बरमा को कटर से काटने के बाद 16वें दिन मैनुअल ड्रिलिंग शुरू की गई और आज 17वें दिन टनल के अंदर मजदूरों तक लाइफलाइन पहुंच गई.

ये भी देखें : Swami Prasad Maurya : भगवान राम पर ये क्या बोल गए स्वामी प्रसाद! साधु-संत को भी आतंकवादी किया करार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर