राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mirzapur : पीएम मोदी और सीएम योगी ने सड़क हादसे पर व्यक्त किया शोक, आर्थिक सहायता की भी घोषणा

by | Oct 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, वाराणसी

Mirzapur : मिर्जापुर के सड़क हादसे में सेवापुरी (वाराणसी) के बीरबलपुर और रामसिंहपुर गांव के लोग भी शामिल हैं। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। घायलों का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और प्रधानमंत्री ने उनके समुचित उपचार का निर्देश भी दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए और प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Mirzapur) ने भी इस दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें : Sonbhadra News : शक्ति नगर में शर्मनाक घटना, आदिवासी युवक की पिटाई कर उसके ऊपर किया पेशाब, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ये भी देखें : UP News: छात्रों के फीस ना जमा कराने पर स्कूल प्रबंधक ने दी सजा, तेज धूप में बैठाया और बनाय वीडियो

उन्होंने कहा कि कछवा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी इस हादसे पर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हादसे से मन व्यथित है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर