राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mohammed Shami : जल्द बनेगा मोहम्मद शमी के गांव में मिनी स्टेडियम, सीएम योगी ने किया ऐलान

by | Nov 18, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, खेल, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mohammed Shami : क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने गृह नगर सहसपुर अली नगर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिम्मेदार अधिकारियों ने उनके गांव में एक मिनी स्टेडियम बनाने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने राज्य के 20 जिलों में ब्लॉक स्तर पर उन क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया था जहां खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं.

ये भी देखे : बागपत में ब्राह्मण समाज का धरना प्रदर्शन युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर ज्ञापन! I Dainik Hint

सीडीओ ने किया मुआयना

जिले में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए अफसरों ने जोया ब्लॉक क्षेत्र के सहसपुर अली नगर को चुना है। भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इसी गांव के रहने वाले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सात विकेट लेकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने शुक्रवार को गांव का दौरा कर चयनित भूमि का आकलन किया। सीडीओ के मुताबिक बजट आवंटित होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

अमरोहा के डीएम ने क्या कहा?

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश सूबे के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं. अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि मोहम्मद शमी के गांव में मिनी स्टेडियम के साथ ही ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस प्रयोजन हेतु पर्याप्त एवं उपयुक्त भूमि भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़े : गौर सिटी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर