Monsoon Update : मॉनसून की वापसी के बावजूद भारत के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में डिप्रेशन के प्रभाव से आगामी तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। खासकर 11 और 12 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 11-13 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, 12 सितंबर को दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी और मध्य भारत की बात करें तो, कोंकण और गोवा में 11 सितंबर को, मध्य महाराष्ट्र में 11 और 12 सितंबर को, और मध्य प्रदेश में 11-15 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 15-17 सितंबर के बीच भी भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय में 11, 13 और 14 सितंबर को, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 सितंबर को और झारखंड में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11-16 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12-14 सितंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 सितंबर, बिहार और ओडिशा में 13 और 14 सितंबर, और झारखंड में 13-15 सितंबर के बीच तेज बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
उत्तर पश्चिम भारत में, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-13 सितंबर, उत्तराखंड में 12 और 13 सितंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में 11 सितंबर, यूपी और पूर्वी राजस्थान में 11-15 सितंबर, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11-14 सितंबर, हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 सितंबर, और पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है।
दक्षिण भारत में, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में इस पूरे हफ्ते मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।


