राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

MPs Suspended : डिंपल यादव ने लोक सभा से सस्पेंड होने पर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है…”

by | Dec 19, 2023 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

MPs Suspended : मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 41 और सांसदों को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन से निलंबित कर दिया गया। इन निलंबित सांसदों में समाजवादी पार्टी की नेता और सांसद डिंपल यादव भी शामिल हैं। अपने निलंबन के जवाब में डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर कटाक्ष किया। डिंपल के अलावा उत्तर प्रदेश के एसटी हसन और दानिश अली को भी निलंबित कर दिया गया। विपक्षी सांसदों के निलंबन पर टिप्पणी करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा आज लगभग 40 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए हैं।।

कल भी निलंबित किए गए थे सांसद

उन्होंने आगे कहा कि कल भी लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर 80 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो वातावरण हम देख रहे हैं जहां हम संसद में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं वह सरकार की पूरी विफलता को दर्शाता है। बता दें कि लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंद्योपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली समेत कई विपक्षी सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव रखा था।

ये भी पढ़े : INDIA Meeting: 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन ने कस ली कमर, आज दिल्ली में रणनीति बैठक

दानिश अली ने भी दी प्रतिक्रिया

अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश अली ने टिप्पणी की यह अजीब है कि अध्यक्ष कहते हैं कि हमें निलंबित किया जा रहा है क्योंकि हमने संसदीय मानदंडों का उल्लंघन किया है। सरकार से सवाल पूछना संसदीय मानदंडों का उल्लंघन माना जाता है? दानिश अली ने आगे कहा जिस भाजपा सांसद के पास पर हमलावर सदन में घुसे उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोई बयान मत दीजिए। मुझे समझ नहीं आता कि सरकार से सवाल पूछना कब उल्लंघन माना जाएगा।

ये भी देखे : Dawood ibrahim : हिंदुस्तान कर रहा दाउद के अंत की दुआ, जानिए ऐसे आतंक के राज में क्यों हुआ विनाश…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर