Mukhtar Ansari Update : बांदा जेल में बंद गैंगस्टर माफिया मुख्तार अंसारी की बिगड़ती तबियत पर उनके भाई अफजाल अंसारी ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी बोल नहीं पा रहे हैं। गौरतलब हो कि मुख्तार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बांदा के आरडीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते चलें कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।
फिलहाल मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर उनके भाई अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया (Mukhtar Ansari Update) दी है। समाजवादी पार्टी के नेता और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार अंसारी का जो मेडिकल बुलेटिन मिला है, उसके आधार पर इतना ही कहा जा सकता है कि मुख्तार अभी होश में हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्तार के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है।
ये भी देखें : Holi 2024 : “मोदी जी खोया हैं, योगी जी ड्राई फ्रूट हैं” लखनऊ के गजब होली..
अफजाल ने आगे कहा कि ये दूसरी बार है जब उन्हें जहरीला पदार्थ दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। इस बार हम सरकार के शुक्रगुजार हैं कि मुख्तार को कम से कम इलाज तो मिल पा रहा है, नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। हालांकि मुख्तार अंसारी अभी सही से बोल नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि मीडिया के अनुसार मुख्तार की ये हालत रोजे के वजह से हुई है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
ये भी पढ़ें : Holi Bhai Dooj 2024 : कब है होली भाई दूज? जानिए तिलक और पूजा अनुष्ठान करने का शुभ समय


