Nainital : उत्तराखंड के रामनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में सोमवार को नीचे स्थित पूजन सामग्री की दुकानों में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।


